ब्रिटिश विदेशमंत्री जेर्मी हंट ने स्काई न्यूज़ चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि लंदन का तेहरान के साथ तनाव का कोई इरादा नहीं है।
उनका कहना था कि जो घटनाएं घट रही हैं उन पर हमने बहुत ही सावधानीपूर्ण और पूर्ण हिसाब किताब के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है और स्पष्ट रूप से ईरान से कहना चाहते हैं कि हम हालात को ख़राब करना नहीं चाहते।
ईरान के साथ तनाव करने के बारे में ब्रिटिश विदेशमंत्री का दावा एसी स्थिति में सामने आया है कि ब्रिटिश सरकार के कुछ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ब्रिटेन फ़ार्स की खाड़ी में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का इरादा रखता है और वह शीघ्र ही क्षेत्र में एचएमएस डान्कन नामक युद्धपोत तैनात करने वाला है।
ब्रिटेन की त्यागपत्र दे चुकी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के कार्यालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि लंदन, अमरीका के साथ फ़ार्स की खाड़ी में सैन्य गठबंधन बनाने पर विचार विमर्श कर रहा है।
अमरीका की अपील पर जिब्राल्टर स्ट्रेट में ईरान के एक आयल टैंकर को रोके जाने के बाद ईरानी अधिकारियों ने इस आयल टैंकर को तुरंत छोड़ने की मांग की है और बल दिया है कि यदि लंदन ने सहयोग किया तो वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।